रिपोर्टर रामसिंह मीणा।
कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शुक्रवार को गायत्री वेदपीठ बड़ीसादड़ी में विश्व कल्याण की भावना से रमेश जी रेगर के मुख्य आचार्यत्व एवं हेमेंद्र जी जानी के सहआचार्यत्व में यज्ञ हवन किया गया।
मुख्य यजमान शिक्षक सीतेश जी पंचोली थे। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री अनिल जी पोरवाल ,राधा जी पोरवाल,पंडित भुवनेश जी औदीच्य, भगवत सिंह जी शक्तावत, सेनि जिशिअ श्री योगेश जी जानी,दुर्गाशंकर जी गर्ग,राकेश जी गर्ग, रामेश्वर जी प्रजापत,रमेश जी उज्ज्वल,ओमप्रकाश जी जणवा,जगदीश प्रसाद जी वैष्णव, मनोज जी सोनी,युधिष्ठिर जी शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।















