ग्रामीण अंचल में आजकल कार्तिक उद्यापन की धूम मची हुई है खासकर आदिवासी अंचल के लोगों में इसको विशेष पर्व के रूप में मनाया जाता है।

रिपोर्टर सुरेश कटारा सरसिया। राजस्थान दिनांक 18.11.2024 सरसिया ग्राम पंचायत के काड़फला में आज कार्तिक मेला किया। करीब एक महीने तक गांव की महिलाएं कार्तिक मास का व्रत करती हैंं, उसके बाद नदी, तालाबों व घाटों पर जाकर दीपदान करती हैंं। सोमवार को ऐसा ही विशाल कार्तिक मेला सराडा उपखंड क्षेत्र के पाल सरसिया ग्राम पंचायत पर स्थित तरावड़ी (काड़फला) पर लगा। गांव की 36 महिलाएं, 4 पुरुषोंं के साथ ढोल नगाड़ा और कार्तिक देव की जयकारों के साथ तरावड़ी पर पहुंचे। जहां पर महिलाओं ने दीपदान का कार्य पूजा अर्चना कर संपादित किया । इस मौके पर क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया बाद में सामूहिक महाप्रसाद का आयोजन करीब 11 क्विंटल का बनाया गया। इस पावन अवसर पर सरपंच ललित मीणा, वार्ड पंच राधादेवी व , सरसिया के पंच गौतम बा मीणा , किशोर खराड़ी, भोगाराम, मेघराज, शंकर, हीरा लाल,लक्ष्मण सेवक, गौतम, लालचंद कटारा, अमरसिंह, कान्ति कटारा, कमल, ललित भगोरा, सुरेश कटारा, राजकुमार, राजेन्द्र, लोकेश कटारा, हरिश, मुकेश, खेमराज पारगी, शंकर कटारा, लक्ष्मण भगोरा, नाकु पारगी, पुजा बा, चतरलाल डामोर ,(कन्हैया) मेघराज खराड़ी, भगवती कटारा, नाना कटारा, प्रकाश पारगी सहित समाज के दर्जनों जनप्रतिनिधियों के साथ हजारों की तादाद में लोग पहुंचे इस मौके पर कार्तिक मास का उद्यापन करने वाली गोपियों को घाटों पर उनके भाइयों द्वारा वस्त्र और नारियल भेंटकर उनसे आशीर्वाद लिया। लगातार पॉच वर्ष तक कार्तिक मास के व्रत पूूर्ण होने पर ऐसे विशाल मेलोंं का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर आसपास के दर्जनोंं गांंवोंं के हजारोंं लोग भाग लेते हैंं ।