रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
जयपुर जिले के आमेर स्थित सी.आई.एस.एफ आठवीं आरक्षित वाहिनी जयपुर में वरिष्ठ कमांडेंट आशीष कुमार के नेतृत्व में मिलेट्स मेले का आयोजन किया गया
जिसमें वाहिनी के सभी राजपत्रित अधिकारियों जवानों एवं संरक्षिका
अध्यक्षा मीनाक्षी सिंह सहित संरक्षिका सदस्यों एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई जयपुर एयरपोर्ट के सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया इस मौके पर वरिष्ठ कमांडेंट आशीष कुमार के द्वारा मिलेट्स से होने वाले लाभों के बारे में बताया एवं सभी बल सदस्यों को अपने भोजन में मेलिटस को शामिल करने की सलाह दी गई। बल सदस्यों ने मेले में रागी से बनी इडली,बाजरे का चूरमा,रोटी, और खिचड़ी का लुत्फ उठाया।















