दशहरें से निरतंर कर रहे हैं प्रत्येक शनिवार को प्रसादी वितरित।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 

कानोता। कहते हैं कि मानव की प्रतिष्ठा में ही धर्म की प्रतिष्ठा है। कोई भी धर्म श्रेष्ठ और महान हो सकता है, लेकिन मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता। बता दें कि श्री सांथा वाले बालाजी, महुआ के आशीर्वाद से उपाध्याय चैम्बर, ग्रीन पार्क के सामने शनिवार को समाजसेवी रवि नैय्यर व समाजसेवी पवन उपाध्याय के सानिध्य में बालाजी महाराज के भोग लगाकर राहगीरों को प्रसादी वितरित की गई। सेवादारों ने सड़क से गुजरने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को रोक रोक कर पकोड़ों और हलवे का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान आयोजकों द्वारा जय श्री राम के लगाए गए जयकारों से माहौल धर्ममय नजर आया। वाहन चालकों ने सड़क किनारे अपने वाहनों को खड़ा कर प्रसादी पाई। राहगीरों को प्रसाद वितरित करते समाजसेवी पवन उपाध्याय ने कहा कि जरूरतमंद की समय पर मदद करना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है। मानवेता से बड़ा कोई भी जीवन में धर्म नहीं होता है। जरूरतमंद के प्रति करुणा दया ही ईश्वर के प्रति हमारा कर्तव्य है। प्रत्येक शनिवार को सुबह 9 बजे से हम निरंतर प्रसादी वितरण कर रहें हैं।