रिपोर्टर आजाद मंसूरी।
राशमी कपासन मे स्थित हजरत दीवाना शाह के खलीफा हजरत मौलवी सैय्यद अब्बास अली साहब का 59वां उर्स शरीफ
22 दिसम्बर बरोज इतवार बाद नमाज ईशा के महफिल ए मिलाद व महफिले शॅमा से शुरू होगा जाकीर हुसैन अंसारी ने बताया की उर्स शरीफ मे 22 दिसम्बर बरोज इतवार को मोमिन मोहल्ला स्थित हजरत अब्बास अली साहब की कुटिया (हुजरा) पर रात्रि को बाद नमाज ईशा के महफिल ए मिलाद का आयोजन होगा। उसके उपरांत महफिले शॅमा का आयोजन होगा जिसमें कव्वाल हजरात कलाम पेश करेंगे। दिनांक 23 दिसम्बर सोमवार सुबह 8 बजे मोमिन मोहल्ला स्थित हजरत अब्बास अली सा. की कुटिया ( हुजरा) पर कुरान खव्वानी के बाद चादर व अलम का जुलूस अस्ताना पर पहुचेगा जहां चादर पेश कर अलम चढ़ाया जाएगा बाद नमाज जोहर के 2 बजे आस्ताना आलिया पर महफिल ए मिलाद व महफिले शॅमा का आयोजन किया जाएगा। जीसमें सूफी संत अमीर खुसरो द्वारा रचित रंग के साथ 4 बजे कुल की फातेहा व लंगर होगा। इसी के साथ उर्स का समापन होगा।















