157 वी रामधुन का आयोजन।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। बड़ीसादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी द्वारा प्रति रविवार को आयोजित रामधुन के क्रम में 157 वी रामधुन प्रातः 7:15 बजे आनंद धाम श्री राम द्वारा चौक से प्रारंभ होकर नगर की विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः रामद्वारा पहुंची। विजय मंत्र श्री राम जय राम जय जय राम एवं सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात धर्म सभा को संबोधित करते हुए पूज्य संत श्री अनंतराम जी महाराज ने वर्तमान युग में जप यज्ञ को सबसे अधिक प्रभावकारी बताते हुए कहा कि मुगलों के अत्याचार के काल में समर्थ गुरु रामदास जी महाराज ने विजय मंत्र को सिद्ध किया था, और परिणाम स्वरूप छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना की। ओमप्रकाश जणवा ने हुराबा गौशाला करजू में 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा की जानकारी देते हुए सभी भक्तों से कथा में पधारने का आह्वान किया। बालाजी संस्थान की ओर से ऋषि लव मुणेत ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्थान की ओर से वस्त्र वितरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है ।इसमें नए एवं पहनने योग्य अच्छी स्थिति के पुराने वस्त्रो का संग्रहण किया जाता है एवं इसके पश्चात जरूरतमंद क्षेत्रों मेशवितरण किया जाता है। वस्त्र वितरण अभियान के अंतर्गत अभी तक गुंदलपुर, रति चंद जी का खेड़ा आफरों का तालाब, बलिया खेड़ा, पीपली खेड़ा ,जोगी बस्ती,हरि सिंह का खेड़ा सहित इन गांव में ऊनी वस्त्र वितरण किया गया है। वस्त्र वितरण अभियान पर रमेश वैष्णव, अभिषेक सोनी, मनोज साहू, शैलेंद्र सिंह, शक्ति चरण भारद्वाज सहित कार्यकर्ताओं सहयोग मिल रहा है।