रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ीसादड़ी निकटवर्ती करजू।हुरा बा गौसेवा संस्थान में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार को व्यास पीठ से स्वामी अनन्तराम जी शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं से ध्रुव चरित्र का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि भगवान अपने भक्तों की कठिन परीक्षा लेते है जिसमें कसौटी पर खरा उतरने वाले भक्त ही ध्रुव जी महाराज, मीरा बाई,भक्त प्रह्लाद की तरह जगत में युगों युगों तक स्मरणीय रहते है। ध्रुव जी जैसी विलक्षण एवं कठिन भक्ति दुर्लभ है।गौसेवा का महत्व बताते हुए बताया कि कैंसर,बीपी,शुगर जैसी बीमारियां गौसेवा से ठीक हो जाती है।
गौ माता चलता फिरता चिकित्सालय होता है हमें गौसेवा करके स्वयं का कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिये।कार्यक्रम में भव्य तरीके से नंद उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पारसोलिया भेरू बावजी के भोपाजी कालू जी गायरी एवं सचिव मोहन जी सुथार,चंद्रकांत शर्मा,रूप सिंह भाटी,पंकज व्यास,दिनेश भोई माली, पटेल सीताराम धाकड़ का व्यासपीठ से शाल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया। कथा कार्यक्रम के मुख्य जजमान सुरेश धाकड़ रावतपुरा एवं चांद मल टांक बिलियाँ थे।कथा कार्यक्रम में जगदीश गुर्जर नलवाई द्वारा 51000 रु का सहयोग, एक गुप्त दानदाता द्वारा 11000 रु,लक्ष्मीपुरा ग्राम वासियों की ओर से 10600 रु करजू ग्रामवासियों की ओर से 7500 रु भेंट किया गया।गौसेवा संस्थान द्वारा दानदाताओं का शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।कथा कार्यक्रम में एकलिंगपुरा चेनपुरिया, करजू, गणेशपुरा, पारसोली, चित्तौड़गढ़, बोहेड़ा, उतरवाडा सहित अनेक स्थानों के श्रद्धालु उपस्थित रहे।कथा कार्यक्रम के अंत में आरती कर भेरू लाल टांक बंटी, भागीरथ सालवी ,राम सिंह राठौड़ एवं समस्त करजू ग्रामवासियों की ओर से प्रसाद वितरण किया गया।















