गौशाला परिसर की पवित्र भूमि में कथा श्रवण अनंत फलदायी होती है।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।

बड़ीसादड़ी, करजू हुराबा गौसेवा संस्थान परिसर में सप्तदिवसीयश्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिवस की कथा में स्वामी अनंतराम शास्त्री द्वारा कथा प्रसंग अनुसार भगवान महादेव द्वारा श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन, पूतना मोक्ष,  अघासुर, बकासुर, तृणावर्त, शकटासुर मोक्ष, गोवर्धन पूजा आदि का विस्तार से वर्णन किया।साथ ही बताया कि गौशाला परिसर की पवित्र भूमि में कथा श्रवण अनंत फलदायी होती है । गौमाता की सेवा से कई प्रकार की बीमारियां हमें नहीं लग सकती है।उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं को प्रतिदिन प्रति सप्ताह अथवा प्रति माह गौशाला में व्यवस्थाएं देखने व सहयोग देने की अपील की।कथा कार्यक्रम में गंगापुर के डॉ सुनील सिंह चौहान,भामाशाह मिट्ठू लाल जणवा 11551 रु ,धनराज शर्मा, मोहम्मदी आयरन बड़ीसादड़ी के कुतुबुद्दीन बोहरा 5100, रणजीत सिंह झाला,भगवत सिंह, झाला, गजेंद्र सिंह झाला,यशवंत सिंह झाला,प्रकाश टेलर 11000 रु कैलाश सिंह मीणा 5100, गणराज सिंह सोनीगरा (चित्रकार) दयाल सिंह झाला ,अम्बा लाल मेनारिया, गोपाल मेनारिया आलाखेडी का उत्तम गौसेवा एवं कथा कार्यक्रम में धन सहयोग के लिए व्यासपीठ से उपहरना एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।शनिवार की कथा के मुख्य यजमान गंगा देवी ओमप्रकाश जनवा (करजू) एवं मीना कुंवर जसवंत सिंह राठौड़ (करजू मोड़) थे। कथा प्रारम्भ से पूर्व पंडित शुभम शुक्ला एवं जगदीश जोशी ने वैदिक विधि विधान से मुख्य यजमान द्वारा समस्त देवी देवताओं का पूजन कराया। गौशाला के आसपास के अनेक गाँवो सहित दूर दराज क्षेत्र के भीलवाड़ा उदयपुर, नीमच,चित्तौड़गढ़ से भी श्रद्धालु उपस्थित रहे।कथा कार्यक्रम के अंत में भागवत पोथी की आरती कर 56 भोग प्रसाद का वितरण किया गया।