इमली वाले बालाजी महाराज के मंदिर में विशाल पोसबड़े का किया आयोजन हजारों श्रद्धालुओं ने पाई पंगत प्रसादी।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बांसखोह कस्बा स्थित चौपड़ के पास इमली वाले बालाजी महाराज के मंदिर में फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई। इस मौके पर पंडितों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके पोसबड़े का भोग लगाया गया इस दौरान काफी दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पोसबडे की पंगत प्रसादी पाई इस मौके पर शाम को बालाजी मंदिर में भक्तगणों द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ व कलाकारों द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया पोसबडे की पंगत प्रसादी 4 बजे से शुरू हुई जो कि देर रात तक चली यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया।