कवि कृष्ण कुमार सैनी को मिला नारी शक्ति वन्दन सम्मान-2024

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

दौसा। वूमेन पावर सोसायटी फाउंडेशन,जयपुर द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मान 2024 समारोह का डॉ दौलतराम माल्या एवं स्वामी अनादि सरस्वती के मुख्यातिथि में जयपुर के होटल में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय कवि चौपाल दौसा के जिलाध्यक्ष युवा कवि कृष्ण कुमार सैनी को साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यों में योगदान के फलस्वरूप नारी शक्ति वन्दन मानव जीवन की उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सैनी को सैकड़ों सम्मान व अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। वूमेन पावर सोशलिटी के राष्ट्रीय संयोजक सन्तोष कुमार मीरवाल ने बताया कि की विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । इसी क्रम में राष्ट्रीय कवि चौपाल के जिलाध्यक्ष कवि कृष्ण कुमार सैनी के साथ दौसा से जैयन कुमार सैनी महिमा स्टोन, चित्रकार सूरज आर्ट, संदीप छिपा, शिव कुमार गुप्ता, सोनू सैनी को भी सम्मानित किया गया।