रिपोर्टर जनक दास वैष्णव।
निम्बाहेडा़। छोटी सादड़ी उपखंड मुख्यालय के बंबोरी रघुनाथपुरा स्थित प्राचीनतम मंदिर श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 1 से 7 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें कथा प्रवक्ता मेवाड़ पीठाधीश्वर स्वामी सुदर्शनाचार्य के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा वाचन किया जा रहा है कथा के पहले दिन गाजेबाजे के साथ 51 गांव की प्रभात फेरी श्री गंगेश्वर महादेव से निकलते हुए बंबोरी रघुनाथपुर गांव में विभिन्न जगह प्रभात फेरियों का फूल मालाओं और अल्पाहार के साथ स्वागत किया गया!















