नई नाथ धाम में बावलदास बाबा के मंदिर में पौष बड़ा दूना प्रसादी वितरण का आयोजन।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम में सोमवार को भोले बाबा की झांकी सजाई गई इस मौके पर काफी दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दूध जल प्रसाद बांग आदि चढ़ाकर अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगी इसी के साथ ही बावलदास बाबा के मंदिर में भी फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई और पुजारी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके पोसबड़े प्रसादी का भोग लगाया गया उसके बाद श्रद्धालुओं ने पौष बड़ा की दूना प्रसादी पाई इस मौके पर यह कार्यक्रम हर वर्ष नई नाथ धाम के सभी दुकानदार व सभी के सहयोग से किया जाता हैं इस मौके पर श्रद्धालु पौष बड़ा की दूना प्रसादी पाते हुए नजर आए