राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर बालाजी संस्थान द्वारा आनंदोत्सव का आयोजन।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 

 बड़ीसादड़ी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के पावन अवसर पर श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान द्वारा आनंदोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन के अंतर्गत बालाजी संस्थान के द्वारा सोशल मीडिया अभियान के अंतर्गत सभी समाज जनों से आह्वान किया गया कि सभी दीप प्रज्वलित कर परिवार सहित इस पुनीत अवसर का दिव्य स्मरण करें। 11 जनवरी शनिवार को सर्वप्रथम पंचमुखी बालाजी मंदिर पर दीपदान का कार्यक्रम किया गया। इसके पश्चात मुख्य आयोजन के अंतर्गत राजमहल चौक स्थित श्री राम मंदिर पर 108 दीपक प्रज्वलित कर पंचमुखी बालाजी संस्कार केंद्र के बालकों द्वारा दीपदान किया गया। बालको ने दीपक जलाकर सुंदर झांकी बनाई ।इसके पश्चात दिनेश माली ने विजय मंत्र “श्री राम जय राम जय जय राम” का सामूहिक जाप करवाया। जाप के पश्चात कार सेवकों के संकल्प एवं शौर्य का स्मरण करते हुए “कोटि-कोटि हिंदू जन का, हम ज्वार उठाकर मानेंगे…..” गीत का सामूहिक गायन शक्तिचरण भारद्वाज ने करवाया।गीत के पश्चात राजेंद्र विजयवर्गीय ने अयोध्या आंदोलन की संघर्ष यात्रा एवं कार्य सेवकों के बलिदान विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कारसेवकों के शौर्य और बलिदान के बल पर ही आज हम भव्य राम मंदिर में रामलाल के दर्शन कर रहे हैं ।हमें सदैव कार सेवकों के बलिदान का स्मरण करना चाहिए। इसके पश्चात सौरव नागौरी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करवाया। कार्यक्रम में उपस्थित कारसेवक दिलीप सिंह भाटी का बालाजी संस्थान की ओर से राकेश मेहता ने ओपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके पश्चात भव्य आतिशबाजी की गई ।आतिशबाजी के साथ ही बड़े ही आनंद के साथ युवा विजय उद्घोष लगाते हुए आनंद उत्सव को साकार कर रहे थे। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। आनंद उत्सव के अगले दिन रविवार को प्रातः रामधुन प्रभात फेरी का आयोजन किया गया