225 वे अनवरत सुंदरकांड के पाठ का आयोजन।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 

बड़ीसादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी जागरण, संस्कार ,सेवा ,समरसता के ध्येय को लेकर विभिन्न प्रकल्पों के साथ बड़ी सादड़ी क्षेत्र में कार्यरत है ।इसी कड़ी में प्रत्येक मंगलवार को पंचमुखी बालाजी मंदिर पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाता है। बालाजी स्थान की ओर से शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बालाजी संस्थान का मत है कि हमारे मंदिर समाज जागरण एवं परिवर्तन के शक्ति केंद्र है, केवल पूजा स्थल नहीं ।इसी भाव को लेकर प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाता है ।अनवरत सुंदरकांड के क्रम में 225 वे मंगलवार को संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन सुरेंद्र सिंह तंवर पुत्र श्री देवी सिंह तंवर की ओर से करवाया गया। सुरेंद्र सिंह तंवर ने अपने पिताजी देवी सिंह जी तंवर के जन्मोत्सव के अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन करवाया तथा प्रसाद का वितरण किया। जन्मदिन के अवसर पर देवी सिंह तंवर ने 11000 ₹की सहयोग राशि बालाजी संस्थान के वस्त्र वितरण अभियान के निमित्त समर्पित की तथा श्रीमती लीला कुंवर पत्नी श्री गोपाल सिंह पवार ने ₹1100 की सहयोग राशि वस्त्र वितरण अभियान के लिए अर्पित की ।पंचमुखी बालाजी वरिष्ठ हमारे गौरव के बैनर तले देवी सिंह तंवर का उनके आवास पर जन्मदिन मनाया तथा ओपरणा ओढ़ाकर अभिवादन किया गया। सुंदरकांड के पाठ में तंवर परिवार एवं मित्रगण सहित बड़ी संख्या में बालाजी महाराज के भक्त उपस्थित रहे। पंचमुखी बालाजी सुंदरकांड मंडल के गोपाल मेनारिया ने सुमधुर भजनों की धुन पर सुंदरकांड का पाठ करवाया। ” राम भक्त ले चला रे राम की निशानी… राम जी की सेना चली… वीर हनुमाना अति बलवाना… श्री राम जानकी बैठे है मेरे सिने मे… सहित विभिन्न भजनों की धुन पर भक्तो ने झूमते हुए पाठ का आनंद लिया।पाठ के अंत में बालाजी संस्थान के कार्यकर्ताओं ने आयोजक परिवार के सुरेंद्र सिंह एवं शैलेंद्र सिंह का ओपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। सुरेंद्र सिंह तंवर ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर अपने आवास पर भव्य रामधुन की आयोजन की घोषणा की।