श्री कालाजी बावजी मंदिर में नागपंचमी पर्व पर अभिषेक कर किया अनुष्ठान।

पत्रकार अनिल सुखवाल कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। बोजुंदा पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट स्थित श्री कालाजी बावजी मंदिर में नागपंचमी पर्व पर अभिषेक एवं अनुष्ठान मंगलवार को किया गया। उक्त जानकारी देते हुए पुजारी बाबूलाल जटिया ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नाग पंचमी पर्व पर श्री शेषावतार व नागदेवता का विशेष अभिषेक कर अनुष्ठान किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर दर्शन किए बाद में सभी भक्त श्रद्धालुओं को खीर प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालु अभिषेक पूजा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं ने सफेद धोती – कुर्ता, पजामा धारण करके सेवा लाभ उठाया। ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी पर्व पर अभिषेक में शामिल होने मात्र से ही कालसर्प दोष व अन्य दोष दूर हो जाते हैं। उल्लेखनीय कि श्री काला जी बावजी मंदिर स्थल पर श्री शेषावतार, श्री काल भैरव जी, कालिका मां, अंबे माता व शिव परिवार के मंदिर भी स्थित है। यहां श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं।