शांति निकुंज नाथ मोहल्ला में भजन कीर्तन एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया।

संपादक कालूराम कुमावत कपासन न्यूज/ कपासनः 5 अगस्त 2025 श्रावण मास की आखिरी सोमवार ब्रह्मयोग के पावन पर्व पर शांति निकुंज नाथ मोहल्ला में भजन कीर्तन एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री मुरलीधर रामायण मंडल के संस्थापक कैलाशचंद्र गर्ग सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि सिंहपुर में शांति निकुंज नाथ मोहल्ला में श्री मुरलीधर रामायण मंडल के तत्वाधान मे रुद्रौत्सव का कार्यक्रम में आयोजित किया गया । श्री गर्ग ने वैदिक मंत्रौच्चार से गणपति पूजन संकल्प इत्यादि से सत्संग में पधारने देवगणों का आव्हान किया व सत्संग में कैलाश चंद्र गर्ग , कमलेश गर्ग रेखा गर्ग, पुष्पा शर्मा दर्शन गर्ग रोहित प्रजापत अखिलेश गर्ग काली देवी यशवंत गर्ग अनीता नाथ आदि ने एक से बढ़कर एक भजन भजनों पर माहौल सावन की मस्ती में सराबोर हो गया। अन्त में भोलेनाथ जी का भोग, व महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया।