चोथपुरा एलवा माता भेरुनाथ मंदिर में चोरी, अज्ञात चोर कीमती सामान लेकर फरार।

रिपोटर अशोक शर्मा। कपासन न्यूज/ भूपालसागरl 9अग .अनोपपुरा ग्राम पंचायत के गांव चोथपुरा में एलवा स्थित प्राचीन भेरुनाथ मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए मंदिर परिसर से कीमती सामान चोरी कर लिया। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और आस्था को गहरी ठेस पहुँची है। चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहाँ रखे दीपक, पूजा सामग्री तथा नकद दान राशि पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब पुजारी प्रकाश चंद्र रेगर मंदिर पहुंचे, तो चोरी का पता चला और उन्होंने तुरंत गांव वालों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही रेलमगरा (राजसमंद) पुलिस मौके पर पहुँची और मौका पर्चा देखा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर मंदिर की आस्था और सुरक्षा को बहाल किया जाए।