कानेटी से भौंयावाला ध्यावन माता के लिए पदयात्रा हुई रवाना जगह जगह किया स्वागत।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता कपासन न्यूज/ बस्सी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटेरी के अंतर्गत कानेटी गांव में माता के मंदिर से पंडितों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके ध्वज का पूजन करके माता की फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई उसके बाद पदयात्रा को भौंयावाला ध्यावन माता के मंदिर के लिए रवाना किया पदयात्रा में डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए माता की जय जयकार लगाते हुए नजर आए जगह जगह समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चाय नाश्ता शिकंजी शरबत आदि की व्यवस्था की गई यह पदयात्रा भौंयावाला ध्यावन माता के मंदिर में पहुंची और सभी पद यात्रियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था ध्यावन माता के मंदिर में की गई है यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया