उपखण्ड अधिकारी डॉ गरिमा शर्मा को दिया ज्ञापन।

रिपोटर योगेश कुमार गुप्ता। कपासन न्यूज/ बस्सी क्षेत्र स्थित एन एच 21 के पास पुलिस चौकी जटवाड़ा के पास गिरधरवास की ढाणी में जाने वाली मुख्त्र सडकों पर हो रहे अतिक्रमण एवं क्षतिग्रस्त सडकों के कारण आवाजाही में हो रही समस्याओं के बारे में ग्रामीणों ने फिर उपखंड अधिकारी डॉ गरिमा शर्मा को ज्ञापन दिया और दुबारा अवगत कराया ओर जल्द ही समस्या का समाधान करने को कहा इस दौरान ग्रामीण चंद्रमोहन, सीताराम, जयराम, अन्य लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 1 महीने पहले भी जटवाड़ा कैंप में ग्रामीणों द्वारा लिखित में एप्लीकेशन दिए थे लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई इस मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है और बताया कि जटवाड़ा के पूर्वी भाग में स्थित ढाणी गिरधरवास को ह॥-21 से जोडने वाली मुख्य सडक जो जटवाड़ा पुलिस चौकी से भैरव बाबा मंदिर तक बनी हुई है एवं इसी क्रम में जुड़ी हुई सडक जो कि माताजी मंदिर से तलाई की ढाणी तक बनी हुई यह ढाणी की मुख्य सडक है, इस संबंध में हमें काफी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है ग्रामीणों द्वारा सड़क के दोनों ओर किये गये अतिक्रमण , बाडाबंदी व तारबंदी की वजह से बबूल एवं अन्य। कंटीले वृक्षों की अधिकता के कारण मार्ग की चौडाई निरंतर रुप से कम हो रहीं है, जिससे आवाजाही में समस्माऐं आ रही हैं। सडक कि स्थिति जर्जर अवस्था में पहुंचे चुकी हैं, सडक पर हो रहे गड्डों एवं बाहर निकल रहे कंक्रीट की वजह से हमेशा दुर्घटना की संभावनाएं बनी हुई है चिन्हित मार्ग जिनसे संबंधित समस्माऐं है- जटवाड़ा पुलिस चौकी से भैरव बाबा मंदिर तक सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त एवं अतिक्रमण और पेडों की अधिकता भैरव बाबा मंदिर से माताजी मंदिर सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त माताजी मंदिर से तलाई की ढाणी दोनों ओर अतिक्रमण ओर कंटीले वृक्षों की अधिकता उक्त विषम में सरपंच एवं पंचायत प्रशासन को भी लिखित एवं मौखिक तौर पर काफी बार अवगत करवाया है लेकिन हर बार कार्यवाही का आश्वासन दे कर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई एवं गत दिनों पंचायत में इस संबंध में पत्र भी दिया गया, जिस को पूरे एक माह बाद संज्ञान में किया एवं उसके पश्चात भी अस्पष्ट जवाब के साथ पंचायत प्रशासन एवं सरपंच द्वारा इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस मामले को गंभीरता को समझते हुए इस मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही हेतु निर्देश दें एवं समस्या का निस्तारण कर आमजन हेतू आवागमन को सुगम बनायें यह जानकारी गिरधरवास के ग्रामीणों ने दी इस संबंध में उपखंड अधिकारी डॉ गरिमा शर्मा द्वारा जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने को कहा यह जानकारी पहले भी ग्रामीण सरदार, मनीष, सूरजभान, लेखराज, अक्षय, राजेश, शंकर अन्य ग्रामीणों ने दी