रिपोर्टर गणेशी देवी रेगर। कपासन न्यूज/ कपासन । लोक देवता बाबा रामदेव जी की 1641 की जयंती बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
अजाक, ब्लॉक अध्यक्ष हजारीलाल रेगर के अनुसार नगर के रेगर मोहल्ले में झारोटिया परिवार द्वारा लोक देवता बाबा रामदेव जी की जयंती बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बाबा रामदेव जी के द्वारा मानव जाति के कल्याण के लिए किए गए महान कार्य, सामाजिक समरसता, सद्भावना ,दीन दुखियों की सेवा के साथ अनीकरणीय कार्यों के बारे में बताया गया। तथा उनके गुरु बाली नाथ जी की महिमा तथा मानवता के दुश्मन राक्षस के वध से समाधि तक के जीवन वृतांत के बारे में युवाओं को बताया गया।
और आराध्य बाबा रामदेव के आदर्श पर चलकर समाज सेवा के लिए प्रेरित किया गया । इस अवसर पर बालूराम, भेरूलाल, मांगीलाल, गुलाबचंद ,मोहन लाल,हीरालाल ,बंसीलाल, कैलाश चंद्र गोवर्धन लाल झारोटिया की पहल पर संपूर्ण परिवार के लिए सामूहिक भोज कार्य किया आयोजन किया गया। इस अवसर पर जय राम, राहुल आर्य जगदीश चंद्र ढंढोरिया,दीपक, बद्रीलाल ,उमेश ,शंकरलाल, रामचंद्र रमेश , ध्रुवांश द्वारा रामदेव जी की महा आरती और प्रसादी वितरण की गई।सीता,पूजा,रेखा,सोना,और आशा द्वारा राज्य सरकार की पेड़ लगाओ योजना के तहत सभी परिवार के सदस्यों को आधिकारिक पेड़ लगाने की बात कही तथा समस्त महिला और पुरुषों में एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया तथा इस अवसर पर राधेश्याम ललित कुमार, यश कुमार ,शिवलाल अंबालाल, रूपलाल ,मदनलाल , विनोद कुमार, भावेश ,लोकेंद्र, जितेंद्र सहित परिवार के समस्त महिला पुरुष उपस्थित रहे।















