रिपोर्टर आज़ाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी – मेवाड़ का हरिद्वार कहलाने वाले मातृकुंडिया में स्थित 52 गेट वाले बाँध में नंदसमंद से पानी की लगातार आवक बनी हुई है।
इसके चलते पिछले दो–तीन दिनों से प्रतिदिन बाँध के गेट खोलकर पानी बनास नदी में छोड़ा जा रहा है। सहायक अभियंता धीरज बेनीवाल सहित विभाग के कार्मिक बाँध की स्थिति पर बराबर नज़र रखे हुए हैं मंगलवार रात को गेट खुलने के दौरान सोमी–उपरेड़ा पुलिया पर हुई दुर्घटना के बाद बुधवार दिनभर शव को निकालने के लिए प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू के चलते दिन में गेट नहीं खोले गए थे। वहीं, आगे से पानी की लगातार आवक से बाँध का गेज 23 फीट के आसपास पहुँच चुका था बुधवार रात 9 बजे छह गेट डेढ़–डेढ़ फीट खोले गए थे। पश्चात् रात 11 बजे चार गेट डेढ़–डेढ़ फीट और खोले गए थे। यानी बुधवार रात कुल 10 गेट डेढ़–डेढ़ फीट खोलकर बाँध का पानी बनास नदी में छोड़ा गया, जिससे सोमी, सांखली, मरमी–लालपुरा, पहुँना, ऊँचा, रतनखेड़ी आदि एनीकट पर गुरुवार तड़के तक अच्छा पानी बह रहा था वहीं प्रशासन द्वारा बार–बार नदी क्षेत्र से दूर रहने, नदी क्षेत्र के आसपास कोई गतिविधि न करने तथा बहते हुए पानी वाले एनीकट, पुल आदि पार न करने की अपील की जा रही थी। जागरूक व जिम्मेदार लोग भी सोशल मीडिया पर पानी से दूर रहने, “जीवन अनमोल है, इसे खतरे में न डालें” संबंधी अपीलें कर रहे थे गुरुवार सुबह तेज़ पानी के बहाव को देखने नदी के किनारों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।















