संपादक कालूराम कुमावत कपासन न्यूज/ निंबाहेड़ा/नगर के आदर्श कॉलोनी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (abvp) के तत्वाधान में आयोजित किए जा रहे श्री गणेश उत्सव में कोतवाली थाना सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार,कांस्टेबल वीरेंद्र मीणा, सरिया राम मीणा आदि ने
श्री गणेशोत्सव में महाआरती में भाग लेकर क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए एबीवीपी से जुड़े विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा कोतवाली थाना से जुड़े पुलिस जवानों का ऊपरना पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कोतवाली थाना सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार ने एबीवीपी से जुड़े विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि ड्यूटी के साथ ईश्वर सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ और विद्यार्थियों के साथ समय बिताने का अवसर मिला। इस मौके पर एएसआई सूरज कुमार द्वारा विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें अपने जीवन में कानून का पालन करने और अपने गुरु जन और माता-पिता का सम्मान करने हेतु निवेदन किया गया। पुलिस द्वारा किए गए उक्त नवाचार श्री गणेश उत्सव में उपस्थित आमजन और विद्यार्थियों में खुशी देखी गई क्योंकि ऐसे नवाचार से आमजन में पुलिस के प्रति गर्व और विश्वास का भाव पैदा होता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण और विद्यार्थी उपस्थित थे।















