बानसेन पुलिया पर भीषण हादसा, दो की मौत।

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। बानसेन के पास पुलिया पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति का शव बुरी तरह कुचला और दूसरे का सिर धड़ से अलग हो गया। भदेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हादसे के कारण इलाके में जाम लग गया। पुलिस मोबाइल और बाइक के दस्तावेज के आधार पर मृतकों की पहचान करने के प्रयास कर रही है। सूत्रों से पता लगा है जानकारी के अनुसार, कंटेनर उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर आ रहा था और जब वह पुलिया पर पहुंचा तो बेकाबू हो गया। इसके पास ही फाइनेंस का काम करने वाले अक्षित सोनी और कपिल मेनारिया किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान बेकाबू ट्रेलर उन पर गिर गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही भदेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।