रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। सही मायने में टोल उस रोड का लिया जाता है जिसपर आप बिना परेशानी के अपनी यात्रा पूर्ण कर सके, लेकिन राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले का एक टोल ऐसा भी है जहां आपसे टूटे फूटे रोड का भी मोटा टोल वसूलकर आमजनता के साथ खुली लूट की जा रही है लेकिन इसपर विभाग हो या जिला प्रशासन सभी चुप्पी साधे हुए है।
गौरतलब है कि जिला मुख्यालय से मात्र 6 किलोमीटर कि दूरी पर चित्तौड़गढ़ निम्बाहेड़ा हाइवे पर स्थित ओछ्ड़ी टोल प्लाजा जहाँ चित्तौड़गढ़ निम्बाहेड़ा हाइवे निर्माण के बाद से टोल लिया जा रहा लेकिन यह पूरा रोड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो रहा जहाँ आएदिन दुर्घटनाए हो रही कही बार राहगीरो आमजन ने शिकायते की लेकिन ना इस ओर कभी टोल कर्मियों ने ना टोल कम्पनी, ना जिला प्रशासन ना ही एनएचएआई ध्यान दे रही है, जिससे आमजन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इस टूटे रोड पर निकलने एव ऊपर से टोल वसूली को लेकर आमजन में खासा रोष व्याप्त है, आमजन ने जल्द इस पूरे रॉड को सही करवाने की मांग की है। लोकल से भी होती है टोल वसूली प्रदेश के अधिकांश टोल पर 20 किलोमीटर के एरिये के लोकल वाहन कार वेन जीप को फ्री रखा जाता है लेकिन ओछ्ड़ी टोल प्लाजा प्रदेश का एक ऐसा टोल है जहाँ लोकल वाहनधारी जो रोज कई बार जिला मुख्यालय जाते आते रहते जिनको भी टोल चुकाना पड़ रहा है जो स्थानीय लोगो के साथ अन्याय है, आमजन ने जिला प्रशासन एव एनएचएआई से जल्द समाधान की मांग की है। लोकल नही, यहाँ चलती दबंग लोगो की लोग यहाँ आकर बोलते है लोकल है तो फ्री नही निकाला जाता जबकि पूरा टोल लिया जाता है वही दूसरी ओर क्षेत्र के या अन्य कुछ दबंग लोगो के नाम से यहाँ कही वाहन फ्री निकलते है, टोल प्लाजा की इस दोहरी नीति के कारण आमजन में इसे लेकर खासा रोष है। पूरी रॉड टूटी हुई, रोज हो रही दुर्घटनाए चित्तोड़ से लेकर निम्बाहेड़ा तक अगर पूरा रॉड देखा जाए तो जगह जगह बड़े खड्डे हो रहे, पूरी रोड क्षतिग्रस्त है जिससे यहाँ आये दिन दुर्घटनाए हो रही लेकिन कोई इस ओर ध्यान नही दे रहे जिससे लगता है जिम्मेदार बेखबर होकर किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठें है। आये दिन हंगामा ओर लड़ाई का हब बना ओछ्ड़ी टोल ओछ्ड़ी टोल प्लाजा विशेषतौर पर लड़ाई ओर हंगामे के लिए जाना जाने लगा है, जहाँ आये दिन लड़ाई झगड़े ओर हंगामा होना आमबात हो गई है, अगर कोई वाहनधारी टोल प्लाजा पर पहुंच खराब रोड के बारे में भी बताता तो टोलकर्मी उसके साथ लड़ाई झगड़े ओर बत्तमीजी पर उतारू हो जाते है। आवश्यक सुविधाओ के लिए भी मौहताज आमज ओछ्ड़ी टोल अब सिर्फ टोल वसूली के लिए रह गया है यहाँ आवश्यक सुविधाओं पर कोई ध्यान नही दिया जाता है, विशेष तौर पर गाय या आमजन के साथ दुर्घटना पर एम्बुलेंस बुलाई जाती तो ये समय पर कभी एम्बुलेंस लेकर नही पहुंचे, कुछ दिन पहले ओछ्ड़ी चौराया जो टोल से मात्र 1 किलोमीटर दूर है जहां गाय कि दुर्घटना होने पर उन्हें आने में 45 मिनिट लगे, वही अरनिया पंत शंभूपुरा बाइपास पर हाल ही में एक दुर्घटना में युवक के घायल होने पर टोल से एम्बुलेंस पहुंचने में 1 घण्टे से भी ज्यादा समय लगा जबकि दूरी मात्र 8 किलोमीटर है, फिर दूसरी एम्बुलेंस बुलाकर युवक को भेजना पड़ा, ओर फिर बाद में ओछ्ड़ी टोल की एम्बुलेंस पहुंची तो एम्बुलेंस चालक ने वहाँ मौजूद लोगो से गाली गलौज ओर बत्तमीजी भी की। ओछ्ड़ी टोल के बिगड़ते हालात और तानाशाही रवैये से परेशान आसपास के करीब आधा दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और एनएचएआई से जल्द सभी समस्याओं के समाधान की मांग की है ऐसा नही होने पर टोल पर पहुंच प्रदर्शन कर रोड जाम करने की चेतावनी दी है।















