वन्य जीव द्वारा एक महिला जख्मी।

रिपोर्टर अशोक शर्मा कपासन न्यूज/ भोपालसागर दिनांक 3-10- 2025 को गाँव सदीपूरा ग्राम पंचायत फ़लासिया,भूपालसागर में वन्य जीव द्वारा एक महिला को जख्मी होने की सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी कपासन सुरेश चौधरी के निर्देशन में रेंज कपासन मय टीम मौके पर पहुंची जहां से उन्हें उपचार के लिए भूपालसागर राजकीय अस्पताल में लाया गया गया प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला मुख्यालय रेफर किया गया। बाद मय टीम द्वारा मौका निरीक्षण कर ग्राम वासियों के साथ पिंजरा लगाने के कार्रवाई की गई। टीम में नाका प्रभारी आकोला ललित कुमार खटीक ,कपासन नाना लाल भील, दिग्विजय सिंह उड़न दस्ता टीम चित्तौड़गढ़ मोके पर उपस्थित रहे।