रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बस्सी क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2022, 23 की 30 छात्राओ व 2023, 24 की 31 छात्राओ को राजस्थान सरकार द्वारा निशुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल लालू राम दौतानिया ने की अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत गढ़ के सरपंच मनोज कुमार मीना, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती सीमा मीना, एसडीएमसी सदस्य रामजी लाल शर्मा ,ग्राम विकास अधिकारी गढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा,सियाराम मीना रहे। इस मौके पर विद्यालय सचिव रामेश्वर प्रसाद मीना, व्याख्याता बाबू लाल गुर्जर, अविनाश सिंह , पप्पू लाल मीणा , मोहन लाल शर्मा, हेमन्त सैनी, दिनेश कुमार शर्मा, आशीष सिंह व सम्मत स्टाफ व छात्राएं मौजूद रहे।















