ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत 37 स्थाई वारण्टी गिरफतार।

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़,13 अक्टूबर। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग प्रकरणों में वांछित कुल 37 स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेन्ज उदयपुर के आदेश की पालना में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र” के अनुक्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीवाईएसपी विनय कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्थाई वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु थाना सदर चितौडगढ पर विशेष टीमो का गठन किया गया। टीमों द्वारा विगत कई वर्षों से फरार चल रहे कुल 37 स्थाई वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें एक स्थाई वारण्टी श्यामलाल भील निवासी बरखेडा जिला बिजयपुर चोरी के मामले में गत 03 वर्षों से फरार था तथा स्थाई वारण्टी लालुराम गाडरी के 07 वारण्ट पेण्डिग थे। पुलिस थाना सदर चितौडगढ़ में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु 10 टीमों का गठन किया गया है । जो जगह-जगह दबिश दे रही है।