रिपोटर योगेश कुमार गुप्ता। कपासन न्यूज/ बस्सी क्षेत्र स्थित मोहनपुरा लक्की होटल के पास जयपुर से दौसा की तरफ जा रही फोर व्हीलर गाड़ी में
अचानक धुंए उठने से गाड़ी चालक ने गाड़ी को साइड में खड़ी कर उतर गया इस दौरान गाड़ी में आग लग गई और गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई इस दौरान मौके पर बस्सी पुलिस प्रशासन के ASI बलवान व सुरेश कुमार,जितेंद्र कुमार,राजेंद्र कुमार अन्य स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे ओर दमकल को सूचना दी मौके पर पहुंची बस्सी की दमकल ओर दमकल कर्मी ने आग पर काबू पाया बाल बाल बचे बड़ा हादसा टला जबकि गाड़ी करीब 13 साल पुरानी गाड़ी है यह जानकारी गाड़ी मालिक अमित भारद्वाज ने दी अमित भारद्वाज पुत्र अजीत भारद्वाज जो कि फाइनेंस का कार्य करता है जो दौसा जा रहा था यह जयपुर मोती डूंगरी रोड के पास रहता है इस दौरान लोगों ने भी गाड़ी में लगी आग को पानी व मिट्टी फेंक कर बुझाने का प्रयास किया इस दौरान बड़ा हादसा टल गया।















