रिपोर्टर अशोक शर्मा कपासन न्यूज/ कपासन — किसान संघर्ष समिति मातृकुंडिया का धरना आज 12वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ ढोल बजाकर विरोध जताया। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष माधव लाल जाट के नेतृत्व में किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर आज भी बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। प्रमुख रूप से कालूराम गाडरी, पूर्व सरपंच बद्री लाल, जगदीश चंद्र, जमनालाल, आसाराम, कैलाश महाराज, मुकेश जाट, किशन जाट सहित अनेक किसान धरना स्थल पर डटे हुए हैं। किसानों ने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे और सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की है।
*धरने में आज सरकार का 12वा, घडिया व अन्य कार्यक्रम देखें। क्या है मामला।*















