रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बांसखोह कस्बा स्थित स्टैंडर्ड क्लब राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखोह द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो शाखा जयपुर के तत्वाधान में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस समारोह मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय मानक ब्यूरो की निदेशक श्रीमती कनिका कालिया विशिष्ट अतिथि सरपंच श्रीमती सुमन शर्मा रही इस दौरान विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर प्रारम्भ मे विद्यार्थियों की खेल गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें फुटबॉल एवं बैडमिंटन में विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता प्रदर्शित की गई। विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर स्टैंडर्ड क्लब के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें उपभोक्ता दिवस एवं अधिकार से संबंधित पोस्टर निर्माण किए गए जिसमे उपभोक्ताओं के अधिकार एवं गुणवत्ता मानकों के संबंधित विषय सामग्री को दर्शाया गया पोस्टर निर्माण मे चाहत भारद्वाज कक्षा 11 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया मानक चिन्हों का प्रदर्शन- इसके अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा ISI, अनिवार्य प्रमाण स्कीम सीआरएस, हॉल मार्किंग के संदर्भ में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई तथा छात्रों द्वारा BIS CARE APP का डेमो प्रदर्शन कर उपयोग एवं महत्व को समझाया गया रोल प्ले के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा आईएसआई एवं नॉन आईएसआई हेलमेट के माध्यम से गुणवत्ता मानकों के महत्व को समझाया गया। समारोह में श्रीमती कनिका कालिया द्वारा विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उपभोक्ताओं के अधिकारों एवं जागरूकता के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई समारोह में जीनस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विद्यालय को स्पोर्ट किट उपलब्ध कराया गया तथा बैराठी फुटवियर की ओर से 70 विद्यार्थियों को निशुल्क जूते वितरित किए गए गतिविधियों में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। भारतीय मानक ब्यूरो के लव कुमार सिंह, स्टैंडर्ड क्लब की मेंटर श्रीमती कल्पना शर्मा एवं संदर्भ व्यक्ति मुकेश चंद द्वारा गतिविधियों के आयोजन में मार्ग दर्शन किया तथा सभी आगंतुकों को गुणवत्ता मानकों के संदर्भ में उपयोग हेतु शपथ दिलाई गई। विद्यालय में समस्त अतिथियों एसडीएमसी के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत प्रधानाचार्य रामअवतार मीणा द्वारा किया गया तथा अतिथियों को मोमेंटो प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन मुकेश चंद द्वारा किया गया कार्यक्रम में विद्यालय के सुरेश पारीक चंद्रमोहन मीणा रामोतार शर्मा समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।















