संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा।
ग्रामीण अंचल की नन्हीं बेटी ने दो माह की तैयारी में ऑल इंडिया स्तर की परीक्षा में दिखाया दम। बड़ीसादड़ी। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जनवरी 2024 में आयोजित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई थी। कक्षा 6 एवं 9 में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित होती है। ऑल इंडिया स्तर की इस प्रवेश परीक्षा में पूरे उपखंड से यह अकेली छात्रा है। विधि शर्मा अभी बोहेड़ा के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में पांचवीं में पढ़ रही है। स्कूल की छात्रा विधि शर्मा का सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में चयन होने पर प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार भंडारी, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा व भगवतसिंह शक्तावत सहित पूरे स्टॉफ ने बधाई देते हुए सम्मानित किया है। यह एक संयोग ही है कि विधि शर्मा की मां नूतन शर्मा भी बोहेड़ा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में ही शिक्षिका के पद पर सेवारत है। हाल ही में ब्लॉक स्तर पर आयोजित किशोरी बाल मेले में भी विधि शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय में होने वाली सहशैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी यह होनहार बालिका अग्रणी रहती है। विधि शर्मा का परीक्षा में पास होने पर अपने गांव जियाखेड़ी में पुष्करणा समाज में जश्न सा माहौल है। छात्रा को अखिल मेवाड़ मालवा पुष्करणा समाज के पूर्व महामंत्री डॉ. धर्मराज जोशी ने भी बधाई दी है। पुष्करणा समाज के बधाई देने वालों में पूर्व प्रधानाध्यापक नंदकिशोर शर्मा, सोहन लाल शर्मा, रतन लाल शर्मा, डॉ. निर्मला निलोफर, राजकुमार शर्मा, चेतन शर्मा, महेंद्र शर्मा, प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश शर्मा, पूरण प्रकाश शर्मा, तुलसीराम शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा, दशरथ शर्मा, योगेश शर्मा, भेरुलाल शर्मा, आर्किटेक्ट धीरज शर्मा, लक्ष्मी लाल शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, दीपक शर्मा, वेणीराम शर्मा, कमलेश शर्मा, निलेश शर्मा, हेमंत शर्मा व व्यवस्थापक हरीश शर्मा सम्मिलित है। छात्रा विधि शर्मा के किसान पिता ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि बेटी के सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में चयन होने में बोहेड़ा के शिक्षक विजय सिंह राठौड़ की विशेष प्रेरणा व मार्ग दर्शन रहा। होनहार बेटी विधि शर्मा ने बताया कि वह आगे देश सेवा करना चाहती है।















