संपादक कालूराम कुमावत कपासन न्यूज/ देवघर । स्थानीय श्री श्याम कीर्तन मंडल मे श्री श्याम भक्तों द्वारा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथी यानी देवउठनी एकादशी के दिन खाटू श्याम बाबा के जन्मदिन पर पूरे श्रद्धा भक्ति व हर्षोल्लास के साथ
एक से बढ़कर एक भजनों की अनुपम अमृत वर्षा की गई। श्री श्याम के जयकारों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया । भक्तों ने श्याम बाबा से सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली, और मंगल भविष्य की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी के पावन तिथी पर “हारे के सहारे” खाटू श्याम बाबा का जन्म हुआ था। तभी से देवउठनी एकादशी को श्याम बाबा का जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरे परिसर को श्रृंगार व आकर्षक लाईटों से सजाया गया। भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। श्याम भक्तों ने उत्साह से भाग लिया। कोलकाता से आए भजन गायक देवांग खंडेलवाल के अनुपम भक्तिमय मनमोहक भजनों की प्रस्तुति ने भक्तों को झूमने को मजबूर कर दिया।















