रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, दिनांक 11 नवम्बर 2025 को जिले के समस्त पुलिस कर्मियों के लिए एक व्यापक स्वास्थ्य जांच शिविर एवं अपराध गोष्ठी का आयोजन मंगलवार, 11 नवम्बर 2025 को प्रातः 10:00 बजे पुलिस लाइन परिसर, चित्तौड़गढ़ में किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य शिविर में पुलिस कर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिविर में निम्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी: • विभिन्न प्रकार की रक्त जांच (Blood Tests) • ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच • नेत्र परीक्षण (Eye Check-up) • दंत परीक्षण (Dental Check-up) • सामान्य स्वास्थ्य परामर्श • आयुर्वेदिक एवं नेचुरोपैथी निदान एवं उपचार। यह आयोजन बिड़ला ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, चित्तौड़गढ़ एवं आयुर्वेद विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। स्थान: पुलिस लाइन परिसर, चित्तौड़गढ़। दिनांक: 11 नवम्बर 2025 (मंगलवार) समय: प्रातः 10:00 बजे से।















