रिपोर्टर रामेश्वर लाल जाट। 
बाड़मेर बालोतरा जिले की सिणधरी पुलिस ने देर रात एड सिणधरी गांव में दबिश देकर नकली नोटों का जखीरा जब्त किया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से नकली नोटे कहां से लेकर आया इसको लेकर पूछताछ कर रही है। अब की जांच में सामने आया है कि आरोपी के पास 500 रुपए के 104 नोट बरामद किए है। फिलहाल पुलिस ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एड सिणधरी गांव में नकली नोट का जखीरा है। इस पर सिणधरी पुलिस के थानाधिकारी सुरेश सारण मय पुलिस जाब्ता ने रात में करीब डेढ़ बजे गांव में में दबिश दी। संदिग्ध युवक को पकड़ कर पूछताछ की गई और तलाशी लेने पर उसके पास से 52000 रुपए बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर थाने लेकर पहुंची। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बालोतरा एसपी कुंदन कवरिया ने बताया कि अभी पूछताछ चल रही है। कुछ देर बाद पूरी जानकारी शेयर करता हूं। 500-500 के 104 नोट बरामद। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 52000 रुपए बरामद किए है। सभी 500 के नोट है। करीब 104 नोट जब्त किए है। आरोपी नोट कहां से लेकर आया और कहां करने वाला था इसको लेकर पूछताछ जारी है।
















