लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बहरोड़ के दिवंगत विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के निवास पहुंच श्रद्धांजलि की अर्पित।

कपासन टाइम्स न्यूज/ अलवर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर रविवार को बहरोड़ के दिवंगत विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के निवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भावुक नजर आए। उन्होंने डॉ. यादव के साथ अपनी गहरी मित्रता और पुराने संस्मरणों को याद करते हुए कहा कि वे एक सरल, सहज और बेहतरीन इंसान थे,

जिन्होंने हमेशा जनहित में शानदार कार्य किया। एक सच्चे और अच्छे मित्र को खोना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मंत्री खींवसर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Read More