कपासन टाइम्स न्यूज/ चित्तौड़गढ़। दिनांक: 09.11.2026 DST चित्तौड़गढ़ और पुलिस थाना चंदेरिया की सयुक्त कार्यवाही, अवैध हथियार के 05 जिन्दा कारतूस जप्त, 02 अभियुक्त गिरफ्तार श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज, उदयपुर द्वारा चलाए जा रहे
अभियान के तहत अधिकाधिक कार्यवाही हेतु, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, चित्तौड़गढ़ श्री धर्मेन्द्र सिंह (I.P.S.), श्री गजेन्द्र सिंह जोघा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) चित्तौड़गढ़, एवं श्रीमान दिनेश सुखवाल, आर.पी.एस., वृताधिकारी ग्रामीण चित्तौड़गढ़ के निर्देशन में दिनांक 09.11.2026 को मन भरत सिंह, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी, पुलिस थाना चन्देरिया मय जाप्ता श्री शंकर लाल सउनि, श्री महेन्द्र सिंह कानि 88, श्री ईश्वर कानि 1419, गोगराज कानि 1017, रमेश कानि 1711, करण कानि 308 व श्रीमति कृष्णा मकानि 1100 (मय वाहन सरकारी चालक) के साथ लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु थाने से रवाना होकर कस्बा चन्देरिया में गश्त कर रहे थे। तभी एएसआई सुरज कुमार, डीएसटी प्रभारी ने सूचना दी कि चन्देरिया कस्बा क्षेत्र में अवैध आर्म्स होने की पूर्ण संभावना है। जिस पर अभियुक्त श्री रोशन लाल पिता रतन लाल सुवालका, उम्र 62 साल, निवासी साँवरिया कोलोनी, चन्देरिया और श्री अमित पिता रोशन लाल सुवालका, उम्र 25 साल, निवासी सॉवरिया कोलोनी, चन्देरिया द्वारा बिना अनुज्ञा पत्र के 12 बोर के 05 जिन्दा कारतूस अपने कब्जे में रखने पर गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों अभियुक्तों को 04 दिन का रिमाण्ड प्राप्त कर अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त। प्रकरण संख्या 230/2026 धारा 3/25, 5/25 आर्म्स एक्ट
1. श्री रोशन लाल पिता रतन लाल सुवालका, उम्र 62 साल, निवासी साँवरिया कोलोनी, चन्देरिया
2. श्री अमित पिता रोशन लाल सुवालका, उम्र 25 साल, निवासी सॉवरिया कोलोनी, चन्देरिया
*पुलिस टीम 1. श्री भरत सिंह, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी, पुलिस थाना चन्देरिया
2. श्री सूरज कुमार सउनि, डीएसटी प्रभारी – विशेष भूमिका
3. श्री अरविन्द कुमार कानि, डीएसटी – विशेष भूमिका
4. श्री कृष्णकांत कानि, डीएसटी – विशेष भूमिका
5. श्री अशोक कुमार कानि, डीएसटी – विशेष भूमिका
6. श्री शंकर लाल सउनि
7. श्री महेन्द्र सिंह कानि 88
8. श्री ईश्वर कानि 1419
9. श्री गोगराज कानि 1017
10. श्री रमेश कानि 1711
11. श्री करण कानि 308
12. श्रीमति कृष्णा मकानि 1100
















