कपासन टाइम्स न्यूज/ चित्तौड़गढ़। दिनांक: 10 नवंबर दिनांक 04.11.2026 को गजसिंह जी की भागल, थाना चारभुजा, जिला राजसमन्द निवासी श्री महेन्द्रसिंह पुत्र उदयसिंह (30 वर्ष) ने थाना राजनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके भाई सुरेश उर्फ सुरेन्द्र सिंह (26 वर्ष) की 04.11.2026 को सलुस रोड, झील किनारे जंगल में रंजीश के कारण ईकलाश उर्फ माहिर, दिलशाद खान, मुकेश उर्फ फुग्गा, निखिल जोशी, निखिल खटीक, मोहिद एवं उनके गैंग के अन्य साथियों द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई। साथ ही सुरेश के साथी सुरेन्द्र सिंह राव (निवासी सेवाली, राजनगर) के साथ भी गंभीर मारपीट की गई। हत्या के बाद शव को आरके हॉस्पिटल में रखकर आरोपी फरार हो गए। मृतक का शव मोर्चरी में रखा गया एवं प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजनगर में प्रकरण संख्या 273/2026 धारा 103(1), 190 बी.एन.एस. 2023 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक राजसमन्द श्री हेमंत कलाल द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र पारीक के सुपरविजन एवं श्री नेत्रपाल सिंह राव, पुलिस उप-अधीक्षक वृत राजसमन्द के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। थानाधिकारी: श्री ओंकार सिंह (पुलिस निरीक्षक, थाना राजनगर), श्रीमती सरोज बैरवा (थानाधिकारी, थाना कांकरोली), श्री पुरणसिंह (थानाधिकारी, थाना कुँवारिया), श्री दिलीप खदाव (थानाधिकारी, थाना भीम), श्री विक्रम सिंह (थानाधिकारी, थाना नाथद्वारा) के नेतृत्व में टीमों ने DST राजसमन्द व साइबर सेल के साथ सलुस रोड, कांकरोली-राजनगर मार्ग के सीसीटीवी फुटेज एवं आरके हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड के फुटेज प्राप्त कर वारदात का खुलासा किया। आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग से गंभीर वारदात का त्वरित खुलासा संभव हुआ। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश एवं पतारसी जारी है। 
गिरफ्तार आरोपी 1. दिलशाद शेख पुत्र अब्दुल कादिर, उम्र 24 वर्ष, निवासी आजाद नगर जलचक्की, कांकरोली, थाना कांकरोली, जिला राजसमन्द 2. मोहम्मद ईकलाश उर्फ ईक्का उर्फ माहिर पुत्र मोहम्मद फारूक, उम्र 64 वर्ष, निवासी भील बस्ती सनवाड, थाना राजनगर, जिला राजसमन्द 3. हासिम खान उर्फ मोहिद खान पठान पुत्र आफताब खान, उम्र 34 वर्ष, निवासी जलचक्की आजाद नगर (हाल बाघपुरा), थाना कांकरोली, जिला राजसमन्द – गैंग का सरगना (DST चित्तौड़गढ़ के सहयोग से गिरफ्तार। 4. निखिल जोशी पिता विनोद जोशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी एलआईसी ऑफिस के पास किशोर नगर, थाना राजनगर, जिला राजसमन्द – 5. समीर शेख उर्फ गटा पुत्र जावेद शेख, उम्र 21 वर्ष, निवासी जलचक्की आजाद नगर, थाना कांकरोली, जिला राजसमन्द 
जब्त सामग्री – मृतक का मोबाइल फोन – मृतक की मोटरसाइकिल (आलाय कत्ल) – घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो कैंपर – स्कूटी
पुलिस टीम – श्री ओंकारसिह, पु.नि., थानाधिकारी थाना राजनगर – श्रीमती सरोज बैरवा, पु.नि., थानाधिकारी थाना कांकरोली (विशेष भूमिका) – श्री विक्रम सिंह, पु.नि., थानाधिकारी थाना श्रीनाथजी (विशेष भूमिका) – श्री दिलीप खदाव, पु.नि., थानाधिकारी थाना भीम (मय टीम) – श्री पुरण सिंह, पु.नि., थानाधिकारी थाना कुँवारिया (मय टीम) – श्री समीर सैन, उ.नि. – श्री फेलीराम, उ.नि., साइबर सेल – श्री भंवर सिंह, स.उ.नि. – श्री शम्भुप्रताप सिंह, स.उ.नि. (साइबर सेल मय टीम) – श्री छोगालाल, स.उ.नि. – श्री भगवानलाल, हैड कानि 1289 (पुलिस थाना बैंगु मय टीम)
जिला विशेष टीम (DST चित्तौड़गढ़) 1. श्री सूरज कुमार, स.उ.नि. (प्रभारी डीएसटी ) 2. श्री प्रमोद, हैडकानि 3. श्री रामकेश, कानि 4. श्री जगदीश, कानि 5. श्री रतन, कानि















