शिक्षक संघ सियाराम ने विभिन्न प्रकार की मांग रखीं।

रिपोटर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। कपासन न्यूज/ बड़ीसादड़ी राजस्थान शिक्षक संघ सिया राम ने पंचायती चुनाव में 55 वर्ष से अधिक आयु वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को चुनाव कार्य में नहीं लगाने की मांग की गई है। अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया गया है कि साथ ही 2004के, बाद लगें सभी कर्मचारियों अधिकारियों के एनपीएस की राशि सेवानिवृत्त के पूर्व जीपीएफ खाते में जमा करवाने की मांग की है सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों अधिकारियों को 60%एनपीएस,की राशि एक साथ भुगतान करने व प्रबोधकों को पूर्व सेवा काल जोड़ा जावे सेवानिवृत्त होने वाले प्रबोधक को उनके वेतन से राशि कटौती की गई 10%राशी, एक मुस्त राशि सीधे खाते में भुगतान करने व पेंशन के साथ उनके जीपीएफ खाते में जमा करने की मांग की यह मांग नहीं माने जाने पर प्रदेश स्तर पर राजस्थान शिक्षक संघ सिया राम द्वारा आंदोलन किया जाएगा यह जानकारी अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने दी।