बहुचर्चित जानलेवा हमले में बानसेन सरपंच (प्रशासक) कन्हैया दास वैष्णव को न्यायालय ने बनाया आरोपी।

रिपोटर प्रकाश सोलंकी पीपलवास। कपासन न्यूज/ भादसोडा , बहुचर्चित जानलेवा हमले के चर्चित प्रकरण मैं बार संघ अध्यक्ष उमेश आगार पर दिनांक 26 .03 .2 0 21 को न्यायालय मंडफिया कोर्ट के बाहर किये गये प्राण घातक हमले के मामले में दर्ज प्रकरण संख्या 108 /2021 मैं पूर्व में थाना मंडफिया व बाद में अनुसंधान अधिकारी उप अधीक्षक चित्तौड़गढ़ लाधूराम विश्नोई ने मुख्य अभीयुक्त व एफ. आई.आर. मैं नामजद षड्यंत्र कर्ता सरपंच (प्रशासक) को अभीयुक्त होने के बावजूद राजनीतिक संरक्षण से उसका नाम आरोपी से हटा कर अन्य 3 मुल्जिमानो के विरुद्ध न्यायालय में चालान पेश कर दिया जिस पर परिवादी उमेश आगार ने अधिवक्ता मदन खटीक के माध्यम से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 319 के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर मुख्य आरोपी कन्हैयादास वैष्णव को आरोपी बनाने का माननीय न्यायालय में पेश किया जिस पर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट मंडफिया विकास अग्रावत ने दिनांक 14.1.2026 को दिए गए निर्णय में तत्कालीन सरपंच कन्हैया दास वैष्णव उर्फ़ कानजी पुत्र मांगी दास वैष्णव बानसेन के विरुद्ध अपराध अंतर्गत 323 , 341 ,325 , व 120 बी भारतीय दंड संहिता 1860 के तहत प्रसंज्ञान लिया व अभियुक्त कन्हैया दास वैष्णव को जरिये सम्मन न्यायालय द्वारा तलब के जाने आदेश प्रदान किया।