रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। एनएसयूआई में प्रदेश महासचिव व उदयपुर प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकारिणी सदस्यों एवं समर्थकों द्वारा नव-नियुक्त प्रदेश महासचिव अल्पेश गोस्वामी का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अल्पेश गोस्वामी ने संगठन पर विश्वास जताने के लिए एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान अल्पेश गोस्वामी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए छात्रहित और युवाओं की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में श्रीराजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह भाटी, मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, सफाई मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र राठौड़, पार्षद अशोक वैष्णव, पार्षद देवराज साहू (प्रदेश), पूर्व छात्रसंघ महासचिव, यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष ललिता रेगर, त्रिलोक आंचेरा, अमन खान, शुभम शर्मा, जय परीक सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। एनएसयूआई संगठन की ओर से जिला उपाध्यक्ष अंकुश आदीवाल, ओंकार सिंह, छात्रावास अध्यक्ष अभिषेक सालवी, जिला महासचिव पवन नाथ, जिला महासचिव दीपक व्यास, जिला सचिव दिव्यांशु शर्मा, जिला सचिव सत्यनारायण गोस्वामी, जिला सचिव अर्जुन गोस्वामी, जिला सचिव हर्षवर्धन गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















