पीएम श्री तुंगा विद्यालय में चुनाव प्रक्रिया का हुआ सेमिनार।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

कस्बे स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तुंगा में नागरिकता कौशल गतिविधि के अंतर्गत मतदान का महत्व, मतदान प्रक्रिया समझने हेतु सेमिनार का आयोजन प्राचार्य श्री पी डी गुर्जर की अध्यक्षता में हुआ । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माधोगढ़ प्राचार्य व सेक्टर ऑफिसर श्री महेश चंद गुप्ता ने चुनाव प्रक्रिया, मतदान के महत्व व जागरूकता के बारे में विस्तार से बताया तथा विद्यार्थियों को कहा कि लोकतंत्र के लिए मतदान बहुत जरूरी है ।सभी को अपना मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए ।प्राचार्य श्री पी डी गुर्जर ने आदर्श आचार संहिता के बारे में बताया व विद्यार्थियों को सी विजील एप के बारे में बताया। कार्यक्रम प्रभारी व निर्वाचन साक्षरता क्लब प्रभारी श्री अंबालाल गुर्जर ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अधिकाधिक मतदान होना जरूरी है ।पर्यवेक्षक महेंद्र गुप्ता BLO सोहनलाल शर्मा ,पवन कुमार सैनी ने मतदाता सूची में 18 वर्ष के होने वाले सभी विद्यार्थियों को मतदान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु कहा व प्रपत्र 6 नंबर 7 नंबर व आठ नंबर की जानकारी दी व मतदाता सूची के बारे में बताया । इस अवसर पर मुकेश मीणा ललिता आर्य मीठा लाल मीणा व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।