रिपोटर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। कपासन न्यूज/ बड़ीसादड़ी। जब भगवा ध्वज लहराए, शंखनाद गूंजा और “जय श्रीराम” के उद्घोष से आकाश कांप उठा, तब बोहेड़ा की धरती केवल एक आयोजन की साक्षी नहीं रही बल्कि सनातन चेतना की जीवंत अभिव्यक्ति बन गई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में हजारों सनातनियों की सहभागिता ने यह संदेश दे दिया कि हिंदू समाज जाग चुका है और अपनी जड़ों की ओर लौट रहा है शब्द नहीं, चरित्र से बनेगा राष्ट्र धर्म सभा में स्वामी अनंतराम महाराज के ओजस्वी वचनों ने हर हृदय को झकझोर दिया। उन्होंने दृढ़ स्वर में कहा— “हिंदू राष्ट्र नारों से नहीं, हमारे आचरण से बनेगा।” यह वाक्य केवल एक कथन नहीं, बल्कि आत्ममंथन का आह्वान था। उन्होंने कहा कि यदि सनातन संस्कृति हमारे व्यवहार, विचार और जीवन-शैली में उतर जाए, तो राष्ट्र स्वतः हिंदू राष्ट्र बन जाएगा उन्होंने पुकार लगाई कि हर सनातनी के भीतर छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य धधकना चाहिए, महाराणा प्रताप की तरह मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर करने का साहस होना चाहिए, और भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव व चंद्रशेखर आज़ाद की तरह बलिदान का जज्बा जीवित रहना चाहिए। साथ ही महर्षि दयानंद सरस्वती का तेज और स्वामी विवेकानंद जैसी राष्ट्रभक्ति हर मन में धड़कनी चाहिए। स्वामी महाराज ने कहा कि हिंदू समाज कभी सोया नहीं, बस उसे बार-बार भ्रमित करने के प्रयास किए गए। कुछ शक्तियां समाज को जाति, भाषा और स्वार्थ के नाम पर तोड़ना चाहती हैं। ऐसे समय में संगठित और सजग समाज ही सबसे बड़ा उत्तर है। उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि सनातन संस्कृति में नदी केवल जल नहीं, माता है; पर्वत केवल पत्थर नहीं, देवता हैं; वृक्ष, गौमाता और प्रकृति का हर कण पूज्य है। यही सनातन की आत्मा है, जिससे हम धीरे-धीरे दूर होते चले गए हैं जब घर टूटते हैं, तो समाज बिखरता है परिवारों में बढ़ते कलह पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई सब नर करहिं परस्पर प्रीति, चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीति” का स्मरण कराया। उन्होंने कहा कि आज विकृत संस्कारों ने रिश्तों की पवित्रता को छलनी कर दिया है। भाई-भाई के विरुद्ध खड़ा है—और यही सबसे बड़ा पतन है। जब घरों में प्रेम नहीं बचेगा, तो राष्ट्र कैसे सशक्त बनेगा? जाति से ऊपर ‘हिंदू’ होने का गौरव स्वामी महाराज के स्वर में पीड़ा भी थी और संदेश भी। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को जातियों में बांटने का षड्यंत्र सबसे घातक है। जाति हमारी पहचान हो सकती है, लेकिन हमारा अस्तित्व ‘हिंदू’ कहलाने में निहित है। उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा कि घर से निकलते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना, चरण स्पर्श करना और मर्यादा में जीना—यही सनातन संस्कार हैं, जिन्हें हमें फिर जीवित करना होगा संघ ने आत्मगौरव की लौ जलाए रखी धर्म सभा के मुख्यवक्ता संघ के इतिहास संकलन समिति व चित्तौड़ प्रांत प्रमुख रमेश शुक्ल ने इतिहास के पन्ने पलटते हुए कहा कि महाराणा सांगा जैसे वीरों की धरती होते हुए भी भारत को गुलामी झेलनी पड़ी। इसी पीड़ा से निजात दिलाने के लिए 1925 में डॉ. हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की उन्होंने कहा कि जिन शक्तियों ने हिंदू स्वाभिमान को मिटाने का प्रयास किया, उनके विरुद्ध संघ ने आत्मगौरव की लौ जलाए रखी। सैकड़ों आक्रमणों के बाद भी भारत की आत्मा अमर रही और आज संगठित समाज ही सबसे बड़ा कवच है। मुख्य वक्ता शुक्ल ने संस्कृति व परंपराएं जीवत रखने में हमारी मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान बताया। कार्यक्रम संयोजक संजय धींग ने अपने जोशीले स्वागत उद्बोधन से उपस्थित हजारों सनातनियों में जोश भर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद नारायण सिंह शक्तावत ने की। धर्म सभा को इंदिरा मीणा व शिवानी जटिया ने भी संबोधित किया कार्यक्रम के आरंभ में मंचासीनसभी मेहमानओ का परिचय चमन सिंह सारंगदेवोत ने कराया नगर में भगवान राम-जानकी मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा श्रद्धा की धारा बनकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। पुष्पवर्षा, जयघोष और भगवा ध्वजों के बीच अटल सेवा केंद्र पहुंच कर यह शोभायात्रा विशाल धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। बेटी वर्षिका सारंगदेवोत ने धर्म की वैज्ञानिकता को आगे बढ़ाने व हर घर में तुलसी व हर घर में गौमाता पर बल दिया। डॉ. रक्षा शर्मा ने महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने का आह्वान किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि जिस घर में मातृशक्ति का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। अपने बच्चों को संस्कार व संस्कृति से जोड़े। नारीशक्ति का सम्मान करने से परिवार मजबूत होगा, जब परिवार मजबूत होगा तो समाज और राष्ट्र मजबूत होगा कार्यक्रम के अंत में 51 थालियों से भारत माता की वंदना की गई। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चंद्र बुनकर एवं कृष्णार्जुन ”पार्थभक्ति” ने किया इस अवसर पर हजारों की संख्या में सनातनी उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम बाद महाप्रसादी ग्रहण की नन्हे बच्चों ने जब महापुरुषों का रूप धारण किया, तो हर आंख नम हो उठी और हर मन गर्व से भर गया सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को पूरी तरह सनातन भाव में रंग दिया















