टाटा हैरीयर कार से 15 किलो से अधिक अफीम डोडाचूरा जब्त।

रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, 02 फरवरी। बिजयपुर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक टाटा हैरीयर कार से 15 किलो से अधिक अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी चितौडगढ सरिता सिंह के निर्देशन व वृताधिकारी ग्रामीण चितौडगढ दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में बिजयपुर के थाना इंचार्ज मनिष शर्मा आरपीएस प्रोबेशनर व थाने के पुलिस जाप्ता एएसआई रोडुलाल, शंकर सिंह, कानि. नरेन्द्र सिह व सतीश द्वारा उदपुरा से पालछा रोड पर नाकाबन्दी के दौरान बिहारीपुरा की तरफ से एक टाटा हैरीयर कार आई जिसका चालक पुलिस नाकाबन्दी को देखकर कार को वापस घुमाकर पहाड़ी की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते से भगा कर लें गया जिसका टीम द्वारा पिछा किया गया मगर रात का समय होने से कार चालक कार को छोड़कर भागने में सफल रहा। उक्त टाटा हैरीयर कार में मिले एक प्लास्टिक के कटटें में कुल 15.800 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया गया। कार चालक के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अनुसन्धान जारी है।