गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर राजपुरा चारभुजा मंदिर परिसर में हुई बैठक

रिपोटर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। कपासन न्यूज/ छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के गांव राजपुरा में गौ सम्मान आहवान अभियान की बैठक का आयोजन किया गया आयोजन श्री चारभुजा नाथ मन्दिर परिसर राजपुरा में दिनांक 2 फरवरी 2026 को सायं काल 7:30 बजे किया गया जिसमें वेद लक्ष्मणा गौ माता के गूणो पर विचार गोपाल साहू द्वारा रखे गये तथा गो सम्मान आहान अभियान के बारे में राधेश्याम साहू प्रदीप व्यास एवं लक्ष्मी नारायण तेली द्वारा जानकारी दी गई कार्यक्रम में सभी व्यक्तियों के द्वारा गो सेवा की प्रतिज्ञा व गो प्रार्थना की गई तथा गौ सम्मान दिवस 27 अप्रैल 2026 को मनाने का निर्णय लिया गया जिसमें तहसील छोटी सादड़ी के समस्त गो भक्त एवं गोपालक 27 अप्रैल को प्रातः 10 से 11:00 बजे के बीच तहसील कार्यालय छोटी साड़ी पहुंचकर तहसीलदार के समक्ष भारत में गौ हत्या पाबंदी एवं गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की प्रार्थना भारत के माननीय प्रधानमंत्री माननीय राष्ट्रपति महोदया मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल महोदय ।को दी जाएगी इस बैठक में ग्राम राजपुरा से महिला पुरुष तथा युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया साथ ही चान्दोली प्रतापपुरा बरवाड़ा देवल एवं अन्य क्षेत्र के व्यक्तियों द्वारा भाग लिया गया।