रिपोटर योगेश कुमार गुप्ता। कपासन न्यूज/ श्री श्याम प्रेम मण्डल तूंगा के तत्वावधान में 22 फरवरी को तूँगा से लालावाला श्याम मंदिर के लिए छठी ध्वज पदयात्रा रवाना होगी। श्री श्याम प्रेम मण्डल के सदस्यों ने बुधवार को गणेश जी और आराध्य देव चारभुजा नाथ महाराज को निमंत्रण पत्र चढ़ाया। मंदिर रमेश चंद्र शर्मा और पदाधिकारियों ने मंदिर में पदयात्रा के पोस्टर का विमोचन किया। पदयात्रा के पदाधिकारियों ने बताया कि 22 फरवरी को चारभुजानाथ मंदिर से विशाल ध्वज यात्रा रवाना होकर लालावाला श्याम मंदिर पहुंचेगी।















