गाय और गुरु कृपा सब सुखों का आधार, गोभक्त संत राधेश्याम सुखवाल।

कपासन न्यूज़ चित्तौड़गढ़ ग्राम महाराज के नेतावल में विश्व सनातन हिंदू धर्म रक्षा संघ के तत्वाधान में संचालित सनातन हिंदू धर्म जागरण पदयात्रा के तहत आयोजित 108 सामूहिक तुलसी विवाह एवं संस्कार भागवत के चतुर्थ दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए गौ भक्त संतश्री ने बताया कि गंगा, गीता ,गाय और गायत्री सनातन हिंदू धर्म के मुख्य आधार स्तंभ हैं तथा गोमाता और गुरु कृपा से संसार के सभी सुखों को प्राप्त करते हुए मनुष्य जीवन को सफल बनाया जा सकता है l गौमाता में 33 कोटी देवों का निवास होकर सनातन धर्म का प्रमुख आधार है l इसी आधार पर आदिकाल से राजा महाराजाओं द्वारा गौमाता के स्वच्छंद विचरण के लिए गोचर भूमि का दान किया जाता रहा है l वर्तमान समय में गोचर भूमि पर हो रहे अतिक्रमण एवं अन्य उपयोग पर चर्चा करते हुए बताया कि गोचर भूमि पर कब्जा करने वाला सीधा नरक जाता है गोचर भूमि पर कब्जा करने के पाप का कोई भी प्रायश्चित नहीं है साथ ही अपने घरों के सामने चबूतरा आदि बनाकर रास्तों को सगड़ा करने व गन्दगी फैलाने वाले भी दूसरों को कष्ट देने के पाप के भागीदार बनते हैं l भगवान वेदव्यास ने 18 पुराणो का सार बताते हुए कहा कि “परोपकाराय पूण्याय, पापाय परपिडंनं” अर्थात *दूसरों को कष्ट देने के समान कोई पाप नहीं है और परोपकार से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। विवाह उत्सव के अवसर पर नगर में मेल कलश कि भव्य शोभा यात्रा निकाली गई l कल 108 स्थान से ठाकुर जी की बारात कथा स्थल पर पहुंचेगी जहां विधि विधान से तुलसी विवाह संपन्न कराया जाएगा* नगर के सभी वर्गों द्वारा बढ़-चढ़कर धार्मिक आयोजन में भाग लिया जा रहा हैl