राजस्थान की धरती वीर-वीरानों की धरती है इंसान संसार में कुछ समय के लिए मेहमान परमात्मा सर्वव्यापक है इसको जानना मानव की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

रिपोटर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। कपासन न्यूज/ बड़ी सादड़ी:-5 फरवरी 2026, राजस्थान की धरती के ऊपर जो वीर वीरानों की धरती है यहां पर अनेक ऋषि मुनि पैदा हुए हैं उक्त विचार राजस्थान के दस दिवसीय प्रचार यात्रा के दौरान संत श्री सतपाल शर्मा जी (कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) यहां निरंकारी सत्संग भवन के चौक बड़ी सादड़ी में आयोजित सत्संग सभा में रात्रि को श्रद्धालु को संबोधित करते हुए व्यक्ति किऐ उन्होंने कहा कि हम यहां संसार में कुछ समय के लिए मेहमान के रूप में आए हुए हैं इसलिए हमें अपने मूल परमपिता परमात्मा को जानना अनिवार्य है जिससे हमारा मानव जीवन सार्थक हो सके! संसार में सुख नहीं होता है और आईने में कोई मुख नहीं होता है यह ऐसा ही दिखता है गुरु मत ही एक आईना है सत्संग में बैठना यह आईना (शिशा) है अपने आप को सवारने का यहां पर हम कितना कितना हम सवर पाते हैं गुरु मत का रंग अपने मन पर चडांना है और दूसरों की बुराइयां नहीं देखनी है भक्ति आसान नहीं होती है जब तक हम अपना मान पूर्ण सतगुरु के चरणों में समर्पित नहीं करते तब तक भक्ति की शुरुआत नहीं होती है अंधेरों को कोसने के बजाय हमें अपने हिस्से का दीपक हमें स्वयं जलाना होगा यह हमें मानव जीवन का अवसर मिला है इसमें हमें मन से सोच विचार करना है परमात्मा सर्वत्र मौजूद है जो सर्वव्यापक अनगड़, अविनाशी, निरंकार, और निराकार है हरि व्यापक सर्वत्र समाना प्रेम से प्रकट होत में जाना…. वर्तमान में निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज आज मानव मात्र को ब्रह्म ज्ञान प्रदान करके इस रमे हुए राम के दर्शन करवा रहे हैं! प्रारंभ में, शिव देव गुलेरिया, राजेंद्र कुमार, प्रवेश, बंशीधर, ग्यारसी लाल, लक्ष्मण बापू, प्रवीण आदि ने गीत विचार प्रस्तुत किए स्वागत:-गोपाल लाल जाट, रामेश्वर, राधेश्याम, नंदलाल, दिलीप, महावीर, विकास, आदि ने बाहर से आए महात्माओं का माला एवं दुपट्टा पहना कर स्वागत आभार व्यक्त किया संचालन भेरूलाल निरंकारी ने किया उक्त जानकारी निरंकारी मिशन दिल्ली ब्रांच बड़ी सादड़ी के मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने दी!