रिपोर्टर जनक दास वैष्णव। कपासन न्यूज/ निम्बाहेडा़ उपखंड के बिनोता कस्बे खाकल देव मंदिर धर्मशाला में बुधवार को
हिंदू धर्म सभा का आयोजन कलश यात्रा के साथ श्री राम दरबार की शोभा यात्रा का जुलूस धूमधाम के साथ किया गया सर्व हिन्दू समाज के सान्निध्य में आयोजित धर्म सभा कार्यक्रम से पूर्व बस स्टैंड के व्यंकटेश्वर महादेव मंदिर से सवा तीन सो मांगलिक कलश लेकर महिलाओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों के साथ भारतमाता, श्री राम दरबार की शोभायात्रा के साथ जुलूस प्रारंभ हुआ पुराने बस स्टैंड पर भाजपा जिलामंत्री शौकीन चपलोत के नेतृत्व में पुष्प वर्षा के स्वागत किया गया शोभायात्रा का जुलूस गांव के चारभुजा मंदिर,सदर बाजार ब्रह्मपुरी मोहल्ला,नागरसिंह माता मंदिर आचारत मोहल्ला, होली थड़ा, बावड़ी दरवाजा होता हुआ खाकल देव मंदिर धर्मशाला परिसर पांडाल में पंहुचा। जहां मंच पर बिराजित अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। मंच पर बड़ीसादड़ी आश्रम के स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज खाकल कलश यात्रा में सैंकड़ो माता बहनों ने भाग लिया। छोटे छोटे बालक बालिकाओं ने लेजिम के साथ सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां दी। धर्मप्रेमी बंधुओ ने स्वागत किया । विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन खाकलदेव जी की सराय में हुआ। कार्यक्रम में स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज गोपाल सत्संग आश्रम बड़ी सादड़ी का सानिध्य प्राप्त हुआ। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह दिनेशचंद्र भट्ट एंव नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व शिक्षक संघ राष्ट्रीय की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की सदस्या पवन शेखावत रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के संरक्षक एंव खाकलदेव विकास समिति के अध्यक्ष गजराज सिंह शक्तावत ने की । अतिथि कार्यकर्ता और सभी भगिनी बंधुओ ने भारत माता की आरती और प्रशाद वितरण के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ ।आयोजन समिति की ओर से संयोजक हरिप्रकाश पाराशर ने सभी का आभार ज्ञापित किया।















