रिपोटर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। शंभूपुरा थाने के सावा कस्बे में बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक गायत्री जूनिवाल के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने एव राजकार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। एलएस गायत्री जूनिवाल ने शंभूपुरा थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि मैं हर बार की भांति 4 फरवरी बुधवार को भी सावा सेक्टर की सेक्टर मीटिंग ले रही थी उसी समय सावा निवासी बृजबाला तिवारी एवं ममता जोशी जो खुद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है ने मीटिंग के दौरान ही मेरे साथ हाथापाई की ओर मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया, उस समय मेरे सोने के झुमके भी खुलकर गिर गए जो मुझे नही मिले, इन लोगो ने मेरा मोबाइल भी मुझसे छीन लिया, ओर मुझे धमकाते हुए कहा कि अब नोकरी करके बताना तुझे जान से मार देंगे, इस तरह मेरे साथ मारपीट की ओर राजकार्य में बाधा उत्पन्न की, मुझे इन लोगो से जान का खतरा है कानूनी कार्यवाही की मांग की। इन्होंने ये कहा: मामले में थानाधिकारी धर्मराज मीणा ने कहा दोनों पक्षो से रिपोर्ट आई है मामले की जांच कर रहे है।मामले को लेकर सीडीपीओ मनीष कुमार ने कहा कि एलएस के साथ इस तरह की घटना होना सरासर गलत है अगर कोई समस्या थी तो हम लोगो को बताना चाइये इस तरह की घटना होना सही नही है, अभी में बाहर हु, आकर उचित कार्यवाही करेंगे। दूसरी ओर डीडी विजय कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है, अभी बाहर हु जल्द ही फील्ड में स्वयं जाकर वस्तुस्थिति का पता करेंगे और जो भी उचित कार्यवाही होगी वो की जाएगी।















