संपादक कालूराम कुमावत।
उदयपुर। उपखंड झाड़ोल के 40 राजकीय विद्यालयों में अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई के उदयपुर जिला प्रभारी अध्यापक नरेश लोहार द्वारा अंत्योदय फाउंडेशन के सहयोग से भामाशाह ओवरसीज पोलिमर्स प्राइवेट लिमिटेड मुंबई, सीए मधु सुरेंद्र लावटी मुंबई, कुशाल दुग्गड़ जयपुर तथा भगवती लाल जैन मुंबई द्वारा राष्ट्र की 20 महान विभूतियों की जीवनियों पर लिखित पुस्तके जिसमे कल्पना चावला, मदर टेरेसा, रानी लक्ष्मी बाई, सरोजिनी नायडू, डॉक्टर अब्दुल कलाम, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाष चन्द्र बोस, चंद्र शेखर आजाद, लाल बहादुर शास्त्री, विनोबा भावे, महात्मा गांधी,डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर, छत्रपति शिवाजी, राजा राम मोहन राव, बाल गंगाधर तिलक,स्वामी विवेकानंद आदि भेट की गई जिससे छात्र छात्रा अपने जीवन में इन महान एवं गौरवशाली वयक्तित्व के विचारो को उतार कर एवं उनके आदर्शों पर चलकर अपने सद्चरित्र का निर्माण कर सके एवं राष्ट्रहित एवं विकास में अपना योगदान दे सके।अंत्योदय फाउंडेशन के निदेशक महेंद्र मेहता का मानना हे की हमारे देश के महान व्यक्तियों के चरित्र को पढ़कर और समझकर ही हमारे बच्चे कल का भविष्य बन सकते हे इसी सोच के साथ अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा प्रदेश के कई जिलों के 200 से ज्यादा सरकारी विद्यालयों में महान व्यक्तियों की जीवनियों की पुस्तके निशुल्क भेट की गई हे, वितरण कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।















